IPL Auction 2021: हमारे यहां 11 नहीं चलता- राहुल, गेल को भाया 'पंजाब किंग्स' नाम

नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब ने खुद को पंजाब किंग्स के रूप में पुनः स्थापित किया है। नए नाम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में उनको भाग्य में बदलाव की उम्मीद है। पंजाब-आधारित फ्रेंचाइजी ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा की। यह घोषणा एक दिन पहले चेन्नई में होने वाली मिनी नीलामी से पहले आई है।

ऐसा लगता है कि कप्तान केएल राहुल और स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल नए नाम से प्यार कर रहे हैं।

गुरुवार को स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, कप्तान केएल राहुल ने कहा कि पंजाब किंग्स टीम की नब्ज को दर्शाता है और उन्होंने महसूस किया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी सिर्फ 11 से अधिक खिलाड़ियों की है, यह काफी कुछ हितधारकों का मिलाजुला प्रयास है।

राहुल ने कहा, "मुझे किंग्स इलेवन नाम पसंद है लेकिन टीम सिर्फ 11 खिलाड़ियों की तुलना में बहुत अधिक है। हमें एक परिवार की तरह होना चाहिए, एक परिवार की तरह महसूस करना चाहिए, एक पूरी इकाई की तरह महसूस करना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल बदलाव के साथ हमें सौभाग्य मिलेगा।"

क्रिस गेल, जो पिछले कुछ सत्रों में पंजाब किंग्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, उन्होंने केएल राहुल का समर्थन करते हुए कहा: "बिल्कुल, मैं इसे प्यार करता हूं। कभी-कभी, एक बदलाव के साथ भी अच्छा होता है। मुझे वह पसंद है जो केएल ने कहा है। यह केवल 11 खिलाड़ियों के बारे में नहीं। यह सभी को शामिल करने वाला है।"

सह-मालिक प्रीति जिंटा ने शो के दौरान नाम बदलने की घोषणा की, और साथ ही मजाक में कहा कि केएल राहुल और क्रिस गेल ने नाम ना बदलने तक खेलने से इनकार कर दिया था।

खराब शुरुआत के बाद लगातार 5 जीत दर्ज करने के बावजूद भी पंजाब किंग्स आईपीएल 2020 में प्ले-ऑफ में नहीं पहुंची थी। पंजाब स्थित फ्रेंचाइजी आईपीएल में अब तक केवल दो बार प्ले-ऑफ में पहुंची है।

आईपीएल 2021 ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम और मुजीब उर रहमान शामिल थे। पंजाब की तरफ से आईपीएल 2021 की नीलामी में सबसे बड़ा पर्स होगा - 53.20 करोड़ रुपये।

रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शील नलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत ब्राहर। ।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, हार्डस विलोजेन, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौथम, तजिंदर सिंह।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 16:39 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+