For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction 2021: कुछ फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका, मार्क वुड ने वापस लिया नाम

नई दिल्लीः इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने गुरुवार (18 फरवरी) दोपहर चेन्नई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी से खुद का नाम बाहर ले लिया है। 31 वर्षीय डरहम क्रिकेटर की आखिरी मिनट की वापसी की घोषणा आईपीएल प्रबंधन ने बुधवार (17 फरवरी) शाम को चेन्नई में आईपीएल फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान की।

मार्क वुड एक एक्सप्रेस स्पीड के गेंदबाज हैं जो 90 मील प्रति घंटा की गति से गेंदबाजी करते हैं। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज ने 18 टेस्ट, 53 वनडे और 11 T20I खेले हैं। उनको अधिकतम 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस के लिए रजिस्टर किया था। उन्होंने अब तक 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए केवल एक आईपीएल खेल खेला है। वह नीलामी सूची में 24वें खिलाड़ी थे।

वुड का नाम खिलाड़ियों के चौथे सेट में आया था जिसमें सभी आला दर्ज के तेज गेंदबाजों के नाम थे।

वुड की वापसी के बाद नीलामी में एलेक्स हेल्स, मोइन अली और जेसन रॉय सहित 16 अंग्रेजी खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रैंचाइजी प्रतिनिधियों के अनुसार, यह केवल अंतिम मिनट की वापसी है। इसके साथ ही नीलामी रजिस्टर में अब 291 खिलाड़ियों का पूल रह गया है जिसमें 164 भारतीय और 124 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं।

बता दें कि आईपीएल की सबसे बहुप्रतीक्षित घोषणा यह होनी है कि ये प्रतियोगिता भारत में होगी या कहीं और। लेकिन इस बारे में अभी तक किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत में आईपीएल आयोजित करने की योजना बना रहा है, लेकिन अभी तक औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। लीग की तारीखों की भी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 10 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।

बता दें कि आज नीलामी गुरुवार दोपहर 3 बजे शुरू होगी।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 10:18 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+