For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुशफिकुर रहीम IPL की नीलामी में लेंगे हिस्सा, बेस प्राइस 1 करोड़ रखा

IPL Auction 2021: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम भी आज होने वाली आईपीएल की नीलामी में अपना नाम शामिल कर लिया है। मुशफिकुर रहीमर ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपए रखा है। बता दें कि मुशफिकुर रहीम आईपीएल की शुरुआत से ही नीलामी का हिस्सा रहे हैं, वो 13 बार आईपीएल की नीालामी में शामिल हो चुके हैं, लेकिन एक उन्हें किसी भी टीम ने आज तक अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन बावजूद इसके अभी तक उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला है।

बता दें कि आज आईपीएल के 14वें सीजन से पहले नीलामी होने जा रहे हैं। यह नीलामी चेन्नई में होगी, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आईपीएल की नीलामी में खरीदे जाते हैं या नहीं। इससे पहले नीबको नाम की कंपनी जोकि मुशफिकुर रहीम का अकाउंट हैंडल करती है, उसकी ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि ने आईपीएल की नीलामी के लिए रजिस्टर नहीं किया है और उन्होंने नीलामी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। लेकिन अब मुशफिकुर रहीम ने आईपीएल की नीलामी में शामिल होने का फैसला लिया है।

मुशफिकुर रहीम के करियर की बात करें तो वह 2006 से बांग्लादेश की टी-20 टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 86 टीम टी-20 मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 1282 रन बनाए हैं इस दौरान उनका औसत 20.03 का और स्ट्राइक रेट 120.03 का रहा है। उनके नाम पांच अर्धशतक हैं। वहीं मुशफिकुर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 218 वनडे मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 6174 रन बनाए हैं। उनके नाम वनडे में 39 अर्धशतक और 7 शतक हैं। बता दें कि इस बार की नीलामी में 8 फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी, जिसमे सबसे ज्यादा आरसीबी 11 खिलाड़ियों को चुनेगी, उनके पास कुल 35.4 करोड़ रुपए हैं।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 11:56 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+