IPL Auction 2021: बीसीसीआई का यह नियम पड़ सकता है पंजाब किंग्स पर भारी

IPL Auction 2021: आईपीएल के 14वें सीजन से पहले आज होने वाली नीलामी के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोपहर 3 बजे आईपीएल की फ्रेंचाइजी इस नीलामी में शामिल होंगी। लेकिन नीलामी से पहले बीसीसीआई ने सभी आठ आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए नए नियम व शर्तों को जारी किया है, जिसका पालन नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी को करना होगा। इन नए नियमों सबसे अहम नियम यह है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी कुल राशि का 75 फीसदी पैसा खर्च करना अनिवार्य है।

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने हर टीम को अधिकतम 85 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति दी है, इसका मतलब यह है कि हर फ्रेंचाइजी के मालिक को कम से कम 63.75 करोड़ रुपए इस नीलामी में खर्च करना अनिवार्य होगा। अगर कोई भी टीम ऐसा करने में विफल होती है तो बची हुई राशि को बीसीसीआई पेनाल्टी के तौर पर ले लेगी। माना जा रहा है कि अधितकर फ्रेंचाइजी इस लिमिट को पार कर लेंगी, लेकिन हाल ही में नए नाम के साथ आईपीएल में सामने आई किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जोकि अब पंजाब किंग्स है उसे इस नियम के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पंजाब के पर्स में कुल 53.2 करोड़ रुपए हैं और हर टीम को कम से कम 18 खिलाड़ी रखना अनिवार्य है, जबकि अधिकतम 25 खिलाड़ी एक टीम में हो सकते हैं, जिसमे अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। पंजाब किंग्स 16 खिलाड़ियों को रिटेन करने में सिर्फ 31.8 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, इसका मतलब है कि टीम को 31.95 करोड़ रुपए अन्य 9 खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च करने होंगे, अगर इससे कम राशि को पंजाब की टीम खर्च करती है तो बची हुई राशि बीसीसीआई के खाते में चली जाएगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीमों को कम से कम कम 75 फीसदी राशि को खर्च करना होगा, यही नियम पिछली आईपीएल की नीालामी में भी था।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 12:33 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+