For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 की नीलामी से पहले RCB ने रिलीज किये 10 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

IPL auction 2021 RCB releases 10 players ahead of Auction know full list of retained and released players: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल (IPL) 2021 को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं, जिसको लेकर होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी संभवतः 18 फरवरी को होने वाली है। बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के लिये खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइजियों से आज (20 जनवरी) तक अपने रिटेन और रिलीज किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट की मांग की थी। सभी टीमों ने इसे बीसीसीआई को सौंप दिया है। आईपीएल (IPL) में अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी नीलामी से पहले बड़ी तैयारी करते हुए अपनी टीम से सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

आरसीबी (RCB) ने आईपीएल (IPL) 2020 में 4 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया था हालांकि आखिरी के 6 मैचों में उसका प्रदर्शन बेकार था और उनकी टीम एक भी जीत हासिल कर पाने में नाकाम रही थी, जिसके बाद टीम ने एक बार फिर से फेर बदल करते हुए 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

आरसीबी (RCB) ने जिन 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है उसमें 5 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में जहां पार्थिव पटेल रिटायरमेंट की वजह से रिलीज किये गये हैं तो वहीं पर डेल स्टेन ने पहले ही अपनी अनुपल्बधता की जानकारी दे दी थी जिसके चलते उन्हें रिलीज किया जा रहा है।

इस लिस्ट के अनुसार आरसीबी (RCB) ने अपनी टीम से मोइन अली, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, एरॉन फिंच, क्रिस मॉरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, डेल स्टेन, इसुरु उडाना और उमेश यादव को रिलीज किया है। आरसीबी (RCB) ने केन रिचर्डसन और एडम जम्पा को रिटेन करने का काम किया है।

इसके अलावा आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स से हर्षल पटेल और डैनियल सैम्स को ट्रेड करने का काम किया है जो कि पूरी तरह से कैश डील है।

और पढ़ें: IPL 2021: नीलामी से पहले चेन्नई ने सुरेश रैना को किया रिटेन, जानें किस-किस खिलाड़ी को किया रिलीज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से रिटेन किये गये खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पाड्डिकल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे और एडम जाम्पा।

Story first published: Wednesday, January 20, 2021, 19:19 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+