For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction में जे रिजर्डसन को 20 मिनट के बराबर लगे वो 5 सेकंड, कई बार किया जोड़-भाग

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जे रिचर्डसन आईपीएल नीलामी 2021 में बड़ी कमाई करने वाले गेंदबाजों में से एक थे। यह एक सरप्राइज करने वाली कमाई थी। कुछ कमाई ऐसी ही होती हैं जिनका रहस्य खासकर आईपीएल नीलामी में समझ नहीं आता। ग्लेन मैक्सवेल भी लंबे समय से लगातार कमाई कर रहे हैं और अब क्रिस मॉरिस ने रिकॉर्ड बनाकर सबको हैरान किया, हालांकि वे खुद भी कम हैरान नहीं हुए होंगे।

वैसे जे रिचर्डसन अच्छी फॉर्म में हैं और हाल ही में संपन्न हुए बिग बैंग लीग टूर्नामेंट में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए यह तेज गेंदबाज अग्रणी विकेट लेने वाला खिलाड़ी था, उन्होंने 17 मैचों में 29 विकेट लिए थे, केवल 16.31 का औसत निकाला।

24 वर्षीय गेंदबाज को पाने के लिए आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स ने काफी कोशिशें की लेकिन पंजाब किंग्स ने उनको 14 करोड़ रूपये में खरीदा - जो लगभग 2.48 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।

पत्रकारों से बात करते हुए, रिचर्डसन ने याद किया कि कैसे उन्होंने पंजाब के हाथों बिकने के बाद कई बार गुणा-भाग किया जिससे यह पता लग सकें कि उनकी कितनी कमाई होने जा रही है।

फॉक्स क्रिकेट के अनुसार रिचर्डसन ने संवाददाताओं को बताया, ''भावनाएं हावी हो जाती हैं, आप इसे दो बार चैक करते हैं, तीन-चार बार भी चेक करते हैं। यह एक पल था जिसमें मैं अभी भी डूब रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं कागज पर घबराए हाथों से लिख रहा था।"

भले ही रिचर्डसन ने नीलामी के दौरान अपना नाम बुलने के 5 सेकंड के भीतर ही बोली को आकर्षित किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे 5 सेकंड ऐसे थे मानो 20 मिनट गुजर गए हों।

उन्होंने कहा, "मैं देख रहा था और मुझे पता है कि मेरा नाम सामने आया था और मुझे पता नहीं था क्या उम्मीद करूं।

"मेरे लिए, यह 20 मिनट के बराबर था, किसी ने अपना पैडल नहीं उठाया और मैंने कहा- 'ओह नहीं'। फिर पहला पैडल उठा, जो संभवतः वास्तविक रूप से 10 सेकंड या पांच सेकंड के अंदर था, लेकिन यह जीवन भर की तरह महसूस हुआ। फिर उसके बाद यह ऊपर जाता रहा, "उन्होंने कहा।

जे रिचर्डसन ने आगे कहा कि ऐसा लगा मानों कल ही उन्होंने मैच खेला हो और वे काफी थक गए हैं। इतनी सारी भावनाएं महसूस की गई। उन्होंने अंत में कहा कि निश्चित तौर पर वे अभी उस पल में डूबे हुए हैं।

Story first published: Sunday, February 21, 2021, 15:42 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+