तो इस वजह से वनडे और टी-20 क्रिकेट छोड़ देगा ये दिग्गज?
नई दिल्ली। कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने वनडे और टी20 क्रिकेट छोड़ना की तरफ इशारा किया है। जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल की, मोर्केल ने सीमित प्रारूप क्रिकेट को छोड़ने की तरफ इशारा किया है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान 32वर्षीय मॉर्केल ने कहा कि इंग्लैंड के दौरे के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने ने कहा, "मुझे कुछ साफ नहीं पता है। मैं इस दौरे के बाद बोर्ड से अपनी भूमिका और भविष्य को लेकर बात करूंगा।" हालांकि मोर्कल ने साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन माना जा रहा है कि वे टेस्ट मैचों पर ध्यान देने के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट छोड़ सकते हैं।
2019 विश्वकप खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं
यही नहीं मोर्केल आगामी 2019 विश्वकप खेलने को लेकर भी आश्वस्त नहीं हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मुझे टीम के लिए खेलना पसंद है लेकिन इसे समझना मुश्किल नहीं है कि बोर्ड अभी से 2019 विश्व कप और टेस्ट क्रिकेट के आगे की योजना बनाने लगा होगा। क्या मैं उस योजना का हिस्सा हूं?"
मोर्केल मानना हैं कि यदि टीम में उन्हें युवाओं की मदद करने के लिए रखा जाता है तो भी वे हंसी-खुशी से अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि मोर्केल मौजूदा दौरे को सबसे जरूरी मानते हैं।
टेस्ट में है शानदार रिकॉर्ड
चोट के चलते लगभग एक साल तक वनडे टीम से बाहर रहे मॉर्केल का मानना है कि वह विश्व कप के लिए वह पूरी तरह तैयार नहीं हैं। मोर्केल का कहना है कि वे पहले से काफी मजबूत महसूस कर रहे हैं लेकिन अभी विश्वकप के लिए 2 साल से भी अधिक समय है। मोर्केल ने 112 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4.94 की इकॉनमी रेट से 186 विकेट झटके हैं। वहीं 41 टी20 में 46 विकेट झटके हैं। अगर टेस्ट मैच की बात करें तो मोर्केल का प्रदर्शन कमाल का रहा है। मोर्केल ने अब तक 76 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 140 पारियों में 262 विकेट लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
