For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: 27 और 28 जनवरी से बेंगलुरू में होगी नीलामी

IPL 2018 Auctions: MS Dhoni, Virat Kohli & Others ON SALE in Bangalore on Jan 27 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी अगले साल 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ियों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी जो कि बेंगलुरू में 27 और 28 जनवरी को होगी। बेंगलुरु में ही इससे पहले सभी नीलामी आयोजित की गई थीं और इसलिए वह फ्रेंचाइजी की पसंद था।' इस साल की नीलामी में 80 करोड़ रूपये का बजट होगा जबकि पहले यह 66 करोड़ रूपये था। एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिनमें दो 'राइट टू मैच' कार्ड भी शामिल हैं।

बता दें इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की नीति और राइट टू मैच की नीति को समाप्त करने का सुझाव दिया था, जबकि किंग्स XI पंजाब ने केवल 2 ही खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की सलाह दी थी। अधिकतर अन्य टीमें 3 से 5 खिलाड़ियों (रिटेन और राइट टू मैच सहित) को इस सूची में चाहते थे।

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी होना तय है. इसी के साथ ही आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक से ये लगभग साफ हो गया है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का ही हिस्सा होंगे। एक टीम को अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का अवसर दिया जाएगा।

Story first published: Tuesday, December 19, 2017, 23:33 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+