Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप के 5 लाख टिकट बिकने बाकी

विश्व फुटबॉल संघ 'फीफा' ने कहा है कि 15 अप्रैल से पूरे देश में 11 स्थानों पर विभिन्न केंद्रों पर टिकटों की बिक्री आम जनता के लिए की जाएगी, इसमें सुपरमार्केट और बैंक भी शामिल होंगे।

फीफा की वेबसाइट के मुताबिक आयोजकों के पास पूरे टिकटों के एक चौथाई टिकटों को बेचने के लिए केवल दो महीने का समय होगा। फीफा के महासचिव जेरोम वालस्के ने कहा कि बाकी बचे टिकटों को बेचना और स्टेडियमों को पूरी तरह भरना सुनिश्चित करना एक चुनौती है और इस पर कार्य करने की आवश्यकता है।

आयोजकों को चिंता है कि शुरू में टिकटों को ऑनलाइन बेचने की प्रक्रिया स्थानीय प्रशंसकों के लिए उपयुक्त नहीं है, जो आम तौर पर गरीब हैं। इनमें अधिकांश के पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, जिससे इंटरनेट से टिकट खरीदे जाते हैं।

आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी डैनी जोर्डन ने कहा कि यदि स्टेडियम खाली रहेंगे तो यह संदेश जाएगा कि देश में फुटबाल के अधिक प्रशंसक नहीं हैं। यह एक त्रासदी होगी क्योंकि वास्तविकता यह है कि यहां के लोग फुटबाल के दीवाने हैं।

फीफा ने कहा कि टिकट बिक्री के पांचवें और अंतिम चरण से पहले अभी तक 22 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। अमेरिका में सबसे अधिक 118,945 टिकटों की बिक्री हुई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में 925,437 टिकटों की बिक्री हुई। ब्रिटेन में केवल 67,654 और जर्मनी में 32,269 टिकटों की बिक्री हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+