IPL Match Preview: आरसीबी के खिलाफ केकआर को बड़ी जीत की जरूरत
बेंगलुरू। आईपीएल के रण में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। ये मैच आज शाम 4 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बेंगलुरू के पास तो खोने को कुछ भी नहीं है लेकिन हां आज के मैच में कोलकाता की पूरी कोशिश होगी कि वो बड़े अंतर से बेंगलुरू को हराए ताकि उसी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाए।

जीत की सख्त जरूरत
लगातार दो मैचों में मिली करारी हार के बाद आज का मैच कोलकाता के लिए काफी अहम है। आपको बता दें कि कोलकाता को अपने पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ करारी हार मिली है इसलिए उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में से दो में जीत की सख्त जरूरत है।

अंकतालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर
मालूम हो कि कोलकाता इस समय आठ टीमों की अंकतालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलकाता अगले दो मैचों में कोलकाता का सामना किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस से होगा।

कोलकाता की टीम काफी अच्छी
कोलकाता की टीम काफी अच्छी और संतुलित है, कप्तान गंभीर, मनीष पांडे और रॉबिन उथप्पा जैसे सितारों से सजी टीम एन वक्त पर मैच का रूख बदल सकती है तो वहीं नाथन कल्टर नाइल, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव और सुनील नरेन सरीखे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

आईपीएल मे फिसड्डी
तो वहीं दूसरी ओर बेंगलोर इस बार आईपीएल मे फिसड्डी साबित हुआ है इसलिए आज का मैच उसके लिए सम्मान की लड़ाई है। कोहली, एबी, गेल सरीखे खिलाड़ियों का फ्लॉप होना टीम की बदहाली का कारण है। फिलहाल आज एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद हम कर सकते हैं।

टीमें (संभावित) : कोलकाता नाइट राइडर्स
गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रांडहोमे।

टीमें (संभावित) :रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, अवेश खान, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, अब्राहम डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, हरप्रीत सिंह, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मनदीप सिंह, टाइमल मिल्स, एडम मिलने, पवन नेगी, हर्षल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्सी, बिली स्टेनलाक, विष्णु विनोद और शेन वाटसन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications