Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज ने कनाडा को 208 रनों से हराया

नियमित कप्तान क्रिस गेल की गैरमौजूदगी में डरेन सैमी के नेतृत्व में खेल रही मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 316 रन बनाए।

अनुभवी बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 101 रनों का योगदान दिया। अपने एकदिवसीय करियर का 11वां शतक लगाने वाले चंद्रपॉल ने 120 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा आंद्रे फ्लेचर ने 56 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की सहायता से 48 रन, डरेन ब्रावो ने 75 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 74 रन तथा नरसिंह देवनारायण ने 31 रनों का योगदान दिया।

देवनारायण ने 24 गेंदों की तेज पारी में तीन चौके लगाए। रामनरेश सरवन ने अपने हाथ खोलते हुए 26 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से 47 रनों की नाबाद पारी खेली।

जवाब में खेलने उतरी कनाडा की टीम 39.2 ओवरों में 108 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। वेस्टइंडीज की ओर निकिता मिलर ने 15 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि सैमी और सुलेमान बेन को दो-दो सफलता मिली।

मेहमान टीम की ओर से उमर भट्टी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। भट्टी ने अपनी 77 गेंदों की नाबाद और संघर्षपूर्ण पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। अनुभवहीन कनाडाई टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+