Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: चेन्नई ने लगाया जीत का चाैका, पंजाब के 'शेरों' को 22 रनों से चटाई धूल

नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से हरा दिया। चेन्नई की यह पांच मैचों में चाैथी जीत रही। इसी के हाथ 'यैलो ब्रिगेड' ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं पंजाब की यह इतने ही मैचों में दूसरी हार रही। चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 161 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन केएल राहुल और सरफराज खान के अर्धशतकों की बदाैलत भी पंजाब 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 138 रन ही बना सका। राहुल ने 47 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली।

चेन्नई के गेंदबाजों ने शुरूआती ओवरों में ही पंजाब को दवाब में ला दिया था। टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपनी फिरकी में क्रिस गेल को पारी के दूसरे ओवर में क्रिस गेल को फंसा लिया। गेल 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हरभजन ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। एक ही ओवर में 2 झटकों के बाद पंजाब दवाब में आ गया। हालांकि राहुल और सरफराज ने मैच खींचने की कोशिश की लेकिन चेन्नई की सूझबूझ भरी गेंदबाजी के आगे वो विफल हो गए। हरभजन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा स्कॉट कुगलेन्डन और दीपक चहर के खाते में 1-1 विकेट आया।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी की नाबाद 36 रनों की पारी की बदाैलत किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा। पंजाब के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इनके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं झटक सका। चेन्नई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई को शेन वाॅटसन के रूप में पहला विकेट गिरा। वाॅटसन 26 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया। वाॅटसन-फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अश्विन ने डु प्लेसिस और सुरेश रैना को भी चलता कर पंजाब का पलड़ा भारी किया। डु प्लेसिस 54 तो रैना 20 गेंदों में 17 रन ही बना सके। अंबाती रायडु 15 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
चेन्नई- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (w / c), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, स्कॉट कुगलेन्डन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर

किंग्स इलेवन पंजाब- लोकेश राहुल (w), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (c), एंड्रयू टाय, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 20:13 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+