Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WWC: बेटियों की जीत पर ये क्या बधाई दे बैठे राजीव शुक्ला, हटाया ट्वीट

डर्बी। इंग्लैंड में जारी आईसीसी महिला विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत की जीत पर देश के बड़े से बड़े दिग्गज ने बेटियों को अपने ही अंदाज में बधाई दी।

लेकिन आईपीएल चेयरमैन और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला से बेटियों को बधाई देने में एक भूल हो गई। हालांकि उन्होंने अपनी भील को तुरंत ठीक करते हुए ट्वीट डिलीट कर दिया। दरअसल राजीव शुक्ला ने ट्वीट करते हुए भारतीय टीम को वर्ल्ड कप नहीं बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने की बधाई दे दी।

हालांकि कुछ ही समय में उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्हें गलत ट्वीट हटाकर दोबार सही ट्वीट किया।

गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर की नाबाद 171 की तूफानी पारी के दम पर भारत ने गुरुवार को आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया 36 रनों से हरा दिया। अब फाइनल में भारत का सामना रविवार को मेजबान इंग्लैंड से लॉर्ड्स मैदान पर होगा। आपको बता दें कि भारत अभी तक एक बार भी विश्वकप नहीं जीत पाया है. केवल 2005 में फाइनल में पहुंचा था। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जरूर पढ़ेंः- WWC Final: तो क्या कपिल देव का इतिहास दोहरा पाएंगी भारत की बेटियां

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+