क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट 'डब्ल्यूएचयूएफसी डॉट कॉम' के माध्यम से मंगलवार को इटली के जोला को हटाए जाने की जानकारी दी।
क्लब के मुताबिक निदेशकमंडल ने अब तक किए गए कार्यो के लिए जोला का धन्यवाद किया और साथ ही यह भी कहा कि क्लब को नए प्रबंधक की जरूरत है।
इस बीच, 'फ्री बेटिंग ऑनलाइन' नाम की एक मान्यता प्राप्त सट्टेबाजी वेबसाइट ने क्लब के भावी प्रबंधकों की बोली तय कर दी है। अवराम ग्रांट इस दौड़ में सबसे आगे हैं जबकि स्लावेन बिलिक को सट्टेबाजों ने दूसरे क्रम पर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।