आईपीएल से इंग्लैंड के गेंदबाजों को फायदा होता : पीटरसन
आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए अपनी फ्रेंचाइजी टीम-बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को सेवाएं देने भारत पहुंचे पीटरसन ने कहा कि आईपीएल अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मुकाबलों के दबाव को झेलने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है, जिसे उनके देश के गेंदबाज भुनाने में नाकाम रहे हैं।
पीटरसन के अलावा इंग्लैंड के पॉल कोलिंगवुड, रवि बोपारा, माइकल लुंब, ओवेश शाह और ग्राहम नेपियर आईपीएल-3 में सक्रिय हैं। हरफनमौला खिलाड़ी दमित्री मास्कारेनहास भी शुरुआती मुकाबलों में खेले थे लेकिन चोट के कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था।
पीटरसन ने कहा, "इंग्लैंड टीम के लिए अच्छी बात यह है कि मेरे अलावा चार-पांच और खिलाड़ी आईपीएल के अनुभव से रू-ब-रू हो रहे हैं लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन जैसे गेंदबाजों को इससे हाथ नहीं खींचना चाहिए था।"
पीटरसन मानते हैं कि अनुभव की कमी के कारण ही इंग्लैंड की टीम ट्वेंटी-20 विश्व कप के पिछले दो संस्करणों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। वह अब तक सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है।
पीटरसन बोले, "अनुभव हमें बेहतर बनाता है। छह सप्ताह तक आईपीएल में खेलने के बाद कोई भी खिलाड़ी आत्मविश्वास से लवरेज होकर अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा। कई देशों के खिलाड़ी तो आईपीएल से हासिल अनुभव के कारण ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस लिहाज से हम थोड़े कम भाग्यशाली हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications