For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: करना था रनों का पीछा, लेकिन गंभीर ने नहीं की बैटिंग और हार गई टीम

गौतम गम्भीर की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स और आजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच मुक़ाबला बारिश के कारण प्रभावित हुआ और संशोधित लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 6 ओवरों में 4 विकेट के नुक़सान पर 60 रन ही बना सकी और मैच गँवा दिया। दिल्ली की ये दूसरी हार थी जबकि राजस्थान ने होम ग्राउंड पर लगातार 9वाँ मुक़ाबला अपने नाम किया।

वहीं दिल्ली के कप्तान गौतम गम्भीर की कप्तानी इस मैच में निशाने पर रही है। पंजाब के खिलाफ ख़राब प्रदर्शन करने वाले अमित मिश्रा को बाहर करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। ये कहा जा रहा था कि अमित मिश्रा को एक ही मैच के बाद आँकना ठीक नहीं था तो दूसरी ओर बल्लेबाज़ी के दौरान गम्भीर का ख़ुद बैठे रह जाना सभी को हैरान कर रहा है। दरअसल गौतम गम्भीर कभी हार ना मानने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और ऐसे में ये सवाल उठ रहा हैं कि आख़िर क्यों गम्भीर ने बल्लेबाज़ी नहीं की और टीम को डग आउट में बैठकर हारते देखते रहे।

गौतम गम्भीर ने मैक्सवेल और मुनरो को पारी की शुरुआत करने भेजा लेकिन मुनरो के आउट होने के बाद ऋषभ पंत को भेज दिया और ख़ुद बैठे रहे। चौथे ओवर में मैक्सवेल के आउट होने के बाद मोरिस को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गम्भीर ने और ख़ुद डगआउट में बैठे रहे। हैरानी की बात ये थी कि जब पंत आउट हुये तब भी गम्भीर ने विजयशंकर को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा।

सोशल मीडिया पर गम्भीर के इस निर्णय की काफ़ी आलोचना हुई और दिल्ली डेयरडेविल्स के फ़ैंस गम्भीर के इस निर्णय से निराश थे और उनको समझ नहीं आ रहा था कि गम्भीर ऐसा क्यों कर रहे थे। दिल्ली की दूसरी हार ने फैंस को ऩिराश भी किया हैं लेकिन गम्भीर मानते हैं कि उनकी टीम वापसी करने में सक्षम हैं।

वहीं मैच समाप्त होने के बाद गम्भीर ने कहा कि अगर मैच 20 का होता तो उनकी टीम इसे जीत सकती थी क्योंकि बारिश के कारण टीम को पॉवरप्ले का ज़्यादा लाभ नहीं मिला और बारिश के कारण कई चीज़ें उनके पक्ष में नहीं गईं।

ये भी पढ़ें: IPL11: चोटिल जहीर खान की जगह राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुआ ये धाकड़ गेंदबाज

Story first published: Thursday, April 12, 2018, 16:34 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+