सर्बिया ने कैमरून को 4-3 से हराया
बेलग्रेड। सर्बिया ने आखिरकार अपनी खोयी लय हासिल करते हुए शनिवार को बेलग्रेड में खेले गए दोस्ताना अभ्यास मैच में कैमरून को 4-3 से पराजित कर दिया। दोनों टीमों को फीफा विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होना है और इस जीत ने सर्बिया की टीम को अपेक्षित मनोबल दिया है क्योंकि उससे पहले खेले गए दो अभ्यास मैचों में उसने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
न्यूजीलैंड ने जहां इस मैच से ठीक पहले बीते रविवार को खेले गए अभ्यास मैच में उसे 1-0 से पराजित किया था वहीं पोलैंड के खिलाफ उसे गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था। दूसरी ओर, अफ्रीकी महाशक्ति कैमरून के लिए यह हार निराशाजनक रही। इसका कारण यह है कि दो मौकों पर आगे निकलने के बावजूद वह यह मुकाबला हार गया।
कैमरून को इससे पहले मंगलवार को खेले गए एक अन्य अभ्यास मैच में भी पुर्तगाल के हाथों 1-3 से हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications