Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL के प्लेऑफ का पूर्ण विवरण, रैंकिंग, मैच तालिका, लिस्ट

नई दिल्ली। आईपीएल के प्ले ऑफ की तस्वीर रविवार को पूरी तरह से साफ हो गयी। पहले मुकाबले में जहां केकेआर ने हैदराबाद को हराया तो दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली की टीम को आईपीएल के बाहर रास्ता दिखा दिया। कोहली की लगातार शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी की टीम शीर्ष दूसरे स्थान पर पहुंच गयी।

आरसीबी की जीत के साथ ही दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम का सफर खत्म हो गया। जबकि आरसीबी ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर ली। आरसीबी का मुकाबला 24 मई को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में गुजरात के खिलाफ खेला जाएगा।

पढ़ें- जानिए कोहली को किस गेंदबाज से लगता है सबसे ज्यादा डर

जबकि दूसरा मुकाबला केकेआर और हैदराबाद के बीच 25 मई को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। 27 मई को दूसरा क्वालिफायर मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला जाएगा। दूसरा क्वालिफायर गुजरात औऱ आरसीबी में से जो टीम हारेगी वह केकेआर या हैदराबाद के बीच मुकाबले में हारने वाले टीम से खेलेगी।

29 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जाएगा। अंक तालिका में गुजरात 18 अंको के साथ शीर्ष पर है। गुजरात की टीम ने 14 मैचों में 9 में जीत दर्ज करके 18 अंक हासिल किये। गुजरात की टीम को 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

वहीं आरसीबी की टीम ने 14 मैचों में 8 में जीत दर्ज कर 16 अंक हासिल किये। हैदराबाद की टीम 8 मैच जीत 16 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि चौथे नंबर केकेआर की टीम 8 मैच जीतकर 16 अंक हासिल किये।

आईपीएल के आखिरी चार मैचों का कार्यक्रम

  • 24 मई- आरसीबी बनाम गुजरात- चिन्नास्वामी मैदान, बेंगलुरू, रात 8 बजे
  • 25 मई- केकेआर बनाम हैदराबाद, फिरोजशाह कोटला, दिल्ली, रात 8 बजे
  • 27 मई- दूसरा क्वालिफायर- दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान, रात 8 बजे
  • 29 मई- आईपीएल का फाइनल मुकाबला- चिन्नास्वामी मैदान, बेंगलुरू, रात 8 बजे

टीम रैकिंग

1- गुजरात लायंस- 14 मैच, 9 जीत, 5 हार, 18 अंक, -0.374 नेट रन रेट
2- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- 14 मैच, 8 जीत, 6 हार, 16 अंक, +0.932 रन रेट
3- सनराईजर्स हैदराबाद- 14 मैच, 8 जीत, 6 हार, 16 अंक, +0.245 नेट रन रेट
4- कोलकाता नाईट राइडर्स- 14 मैच, 8 जीत, 6 हार, 16 अंक, +0.106 नेट रन रेट
5- मुंबई इंडियंस- 14 मैच, 7 जीत, 7 हार, 14 अंक, -0.146 नेट रन रेट
6- दिल्ली डेयर डेविल्स- 14 मैच, 7 जीत, 7 हार, 14 अंक, -0.155 नेट रन रेट
7- राइजिंग पुणे सुपरायंट्स- 14 मैच, 5 जीत, 9 हार, 10 अंक, +.015 नेट रन रेट
8- किंग्स इलेवन पंजाब- 14 मैच, 4 जीत, 10 हार, -0.646 नेट रन रेट

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+