Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 10: विकेटों का सैकड़ा लगाने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बने आशीष नेहरा

हैदराबाद। आशीष नेहरा ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए केवल एक नंबर है। टीम इंडिया के स्टार बॉलर आशीष नेहरा की उम्र के साथ-साथ उनकी बॉलिगं भी निखरती जा रही हैं।

आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने इस सीजन के पहले ही मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आशीष नेहरा

आशीष नेहरा

आशीष नेहरा आईपीएल इतिहास में 100 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह इस टी-20 लीग में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज भी हैं। अब तक कुल आठ गेंदबाजों ने विकेटों का सैकड़ा पार किया है।

18वें ओवर की चौथी गेंद

18वें ओवर की चौथी गेंद

नेहरा ने दूसरी पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीनाथ अरविंद को बोल्ड कर यह उपलब्धि हासिल की। आपको बता दें कि आईपीएल 10 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रायल्स चैलेंज बैंगलुरू को 35 रनों से हराया है।

 सबसे उम्र दराज गेंदबाज

सबसे उम्र दराज गेंदबाज

नेहरा आईपीएल में विकेटों का सैकड़ा लगाने वाले सबसे उम्र दराज गेंदबाज हैं। 37 साल की उम्र में उन्होने यह मुकाम हासिल किया है। नेहरा के अलावा लसिंथ मलिंगा (143), अमित मिश्रा (124), ड्वायन ब्रावो (122), पीयूष चावला (120), हरभजन सिंह (119) , विनय कुमार (101) और रविचंद्र्न अश्विन (100) ने यह कारनामा किया है।

आशीष को सनराईजर्स ने 5.5 करोड़ में खरीदा था

आशीष को सनराईजर्स ने 5.5 करोड़ में खरीदा था

करोड़ों लोगों के आदर्श दिल्ली के आशीष को सनराईजर्स ने 5.5 करोड़ में पिछले सीजन में खरीदा था। आशीष इससे पहले मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वारियर्स की ओर से आईपीएल खेल चुके हैं।

140 किमी की रफ्तार से बॉल फेंक सकते हैं

140 किमी की रफ्तार से बॉल फेंक सकते हैं

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 1999 में मो. अजहरुद्दीन की कप्‍तानी में अपने करियर की शुरुआत की थी, अपना पहला टेस्‍ट उन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। आशीष ने हाल ही में कहा था कि वो अब भी 140 किमी की रफ्तार से बॉल फेंक सकते हैं, आम तौर पर उनकी बॉल की स्पीड 128 किमी होती है और इसी वजह से वो टी20 के लिए उपयोगी बने हुए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+