For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: डिविलियर्स ने बचाई आरसीबी की लाज, पचासा जड़ 131 के स्कोर पर पहुंचाया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का एलिमिनेटर मैच आज अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान डेविड वॉर्नर के इस फैसले को उसके गेंदबाज जेसन होल्डर और टी नटराजन ने सही साबित करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रनों पर सीमित कर दिया। हालांकि आरसीबी के लिये यह स्कोर और भी कम हो सकता था अगर वहां पर एबी डिविलियर्स ने टीम की लाज बचाने वाली पारी नहीं खेली होती।

आरसीबी की टीम के लिये पारी की शुरुआत करने के लिये आज खुद कप्तान विराट कोहली उतरे थे लेकिन महज 6 रन के निजी स्कोर पर वह जेसन होल्डर की गेंद का शिकार बने। वहीं दूसरे छोर पर खड़े देवदत्त पाड्डिकल भी कुछ खास नहीं कर सके और महज 1 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर प्रियम गर्ग को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गये।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई के लिये रन बरसाने वाले ऋतुराज पर हुई पैसों की बरसात, इस कंपनी के साथ किया करार

हालांकि यहां से एरॉन फिंच (32) ने एबी डिविलियर्स (56) के साथ पारी को बढ़ाने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 41 रनों को जोड़ने का काम किया। फिंच ने इस दौरान 3 चौके और एक छक्के का योगदान दिया। शाहबाज नदीम ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और फिंच को अब्दुल समद के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। वहीं पर मोइन अली भी रन आउट का शिकार हुए और आरसीबी की टीम को चौथा झटका लगा।

इसके बाद आरसीबी की टीम दूसरे छोर से लगातार विकेट खोती चली गई, जबकि डिविलियर्स ने इस बीच 43 गेंदों में 5 चौके लगाकर 56 रनों का योगदान दिया। नटराजन ने उन्हें एक अच्छी यॉर्कर पर बोल्ड कर आरसीबी को 150 के पार पहुंचाने वाली आखिरी उम्मीद को भी छीन लिया।

और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ बुमराह ने रचा इतिहास, तोड़ा भुवनेश्वर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आज जेसन होल्डर ने 3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर टी नटराजन ने भी 2 विकेट चटकाने काम किया। शाहबाज नदीम के खाते में भी एक विकेट आया जिसके चलते आरसीबी की टीम महज 131 रन ही बना सकी। हैदराबाद की टीम को अब क्वालिफॉयर में खेलने के लिये 132 रनों की दरकार है।

Story first published: Friday, November 6, 2020, 21:44 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+