दिग्गजों के बीच भूटिया चमके
म्यूनिख, 13 जुलाई: भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाइचुंग भूटिया ने विश्व फुटबाल के दिग्गजों के बीच दो गोल ठोककर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मौका था यहां के एलियांज एरिना में खेले गए एक सहायतार्थ मैच का।
हॉलैंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्लेरेंस सीडार्फ और ब्राजील के स्ट्राइकर रोनाल्डो द्वारा आयोजित सहायतार्थ मैच का उद्देश्य 'गोल4अफ्रीका योजना' के तहत अफ्रीकी लोगों की शिक्षा की खातिर धन जुटाना था।
मैच 'ईडू', और 'कासन' नाम की टीमों के बीच खेला गया। बाइचुंग सीडार्फ के समर्थन वाली ईडू टीम का हिस्सा थे। जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के कप्तान माइकल बलाक कासन टीम के कप्तान थे।
हालांकि ईडू यह मैच 6-9 से हार गया लेकिन बाइचुंग ने विश्व फुटबाल में अपनी प्रतिभा की झलक दिखा दी। बाइचुंग ने न सिर्फ दो गोल किए, बल्कि महान फार्मूला वन चालक माइकल शूमाकर को भी एक गोल बनाने में मदद की।
'गोल4अफ्रीका योजना' से 2010 तक 90 करोड़ डालर जुटाए जाने की उम्मीद है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
