IPL Fixing: अगर कुंद्रा पर बैन तो शिल्पा को क्यों छोड़ दिया?
नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस लोढ़ा कमेटी ने राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा को आजीवन क्रिकेट से दूर रहने की सजा सुनाई हैं और उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया गया है जिसके बारे में कुंद्रा का कहना है कि वो इस फैसले को चुनौती देते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। फिलहाल यह मामला तो अब अदालत में हैं ऐसे में अब वो ही तय करेगी कि आगे किसके साथ क्या करना है?
शॉल बेचते-बेचते सट्टा बाजार तक पहुंच गए शिल्पा शेट्टी के 'सट्टेबाज सनम' राज कुंद्रा
लेकिन अब मीडिया संस्थानों ने राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी भूमिका पर सवालिया निशाना लगा दिये हैं। अंग्रेजी अखबार डीएनएन ने सीधे तौर पर कहा है कि अगर कुंद्रा दोषी हैं तो उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का रोल भी शक के घेरे में हैं। डीएनए ने मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद शिल्पा शेट्टी द्वारा किए गए कुछ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन्स (वित्तीय लेनदेन) पर सवाल उठाए हैं।
आईपीएल फिक्सिंग: जानिए लोढ़ा समिति के फैसले के बाद कैसा होगा आईपीएल 2016?
हालांकि जब से यह प्रकरण शुरू हुआ है तब से ही शिल्पा शेट्टी ने हर जगह यही सफाई देने की कोशिश की उनका राजस्थान रॉयल्स के वित्तीय मामले से कोई लेना-देना नहीं हैं, यह कंपनी उनके पति की है, उनकी नहीं, वो केवल टीम की एक ब्रांड एंबेसडर हैं लेकिन अखबार के आंकड़े चमकाने वाले हैं।
आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं कि किस तरह शिल्पा शेट्टी की भूमिका में उठते हैं सवाल...

5 करोड़ 70 लाख रुपए
डीएनएन ने कहा है कि मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद शिल्पा काफी परेशान थीं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम में लगे अपने 5 करोड़ 70 लाख रुपए वापस ले लिए थे, जो कि उन्हें सवालों के कठघरे में खड़ा करता है।

5 करोड़ सत्तर लाख रुपए बतौर एडवांस
आपको बता दें कि शेट्टी और कुंद्रा ने 2009 में राजस्थान रॉयल्स टीम में 11.7% हिस्सेदारी खरीदी थी शेट्टी ने राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिकाना हक वाली कंपनी जयपुर इंटरनेशनल क्रिकेट लिमिटेड को 2010 में 5 करोड़ सत्तर लाख रुपए बतौर एडवांस दिए थे।

राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी सट्टेबाजी करते थे?
मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट लिखा था कि ऐसे सबूत मिले हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के को-अनर्स राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी सट्टेबाजी करते थे, जबकि कुंद्रा ने बैन होने के बाद दावा किया है कि उनके खिलाफ कोई सबूत किसी के पास नहीं है।

'कंपनी की मालकिन नहीं बस ब्रांड एंबेसडर हूं'
जब से यह प्रकरण शुरू हुआ है तब से ही शिल्पा शेट्टी ने हर जगह यही सफाई देने की कोशिश की उनका राजस्थान रॉयल्स के वित्तीय मामले से कोई लेना-देना नहीं हैं, यह कंपनी उनके पति की है, उनकी नहीं, वो केवल टीम की एक ब्रांड एंबेसडर हैं।

संदेह के घेरे में
मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट में शिल्पा और कुंद्रा दोनों की स्थिति को संदेह के घेरे में रखा गया है और दोनों ने हमेशा से ही पुलिस पूछताछ से बचने की कोशिश की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications