आईपीएल : डेयर डेविल्स की पारी लड़खड़ाई (लीड-3)
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर हो रहे मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स की पारी लड़खड़ा गई।
दिल्ली ने 15 ओवरों में सात विकेट पर 81 रन बनाए। मिथुन मन्हास 11 रन पर फरवेज महरूफ बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।
डेयर डेविल्स को पहला झटका दूसरे ही ओवर में वीरेंद्र सहवाग के रूप में लगा जो बिना खाता खोले इरफान पठान की गेंद पर रीतिंदर सोढ़ी के हाथों कैच आउट हो गए। अच्छी लय में दिख रहे कप्तान गौतम गंभीर चौथे ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए। पांचवें ओवर में डेविड वार्नर भी रन आउट हो गए। वार्नर ने केवल छह रन बनाए थे।
पारी के आठवें ओवर में पॉल कोलिंगवुड को चार रनों के निजी स्कोर पर पीयूष चावला ने पगबाधा आउट कर दिया। चावला ने 10वें ओवर में डेनियल विटोरी को बोल्ड कर डेयर डेविल्स को पांचवां झटका दिया। दिनेश कार्तिक 35 गेंदों पर 17 रन बनाकर पठान की गेंद पर माहेला जयवर्धने के हाथों लपके गए। रजत भाटिया एक रन के निजी स्कोर पर युवराज सिंह की गेंद पर सोढ़ी को कैच दे बैठे।
इससे पहले गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव किए गए है। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की वापसी हुई है और उनके लिए प्रदीप सांगवान को स्थान खाली करना पड़ा। केदार जाधव के स्थान पर मिथुन मन्हास को एकादश में शामिल किया गया।
किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज ब्रेट ली अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए है और उनके स्थान पर जुआन थेरोन को शामिल किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications