आईपीएल : डेक्कन ने पंजाब को 5 विकेट से हराया (लीड-4)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स टीम ने 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए।
डेक्कन की ओर से रोहित शर्मा ने नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा टी. सुमन ने 43 रनों का योगदान दिया।
डेक्कन का पहला विकेट एडम गिलक्रिस्ट के रूप में दूसरे ओवर में गिरा। वह पांच गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। सातवें ओवर में मोनीष मिश्रा 21 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
टी. सुमन 14वें ओवर में 31 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। एंड्रयू सायमंड्स 4 और मिचेल मार्श ने 15 रन बनाए।
किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज इरफान पठान, युवराज सिंह, पीयूष चावला, थेरान और मलिक को एक-एक विकेट मिला।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।
पंजाब की ओर से महेला जयवर्धने ने नाबाद 93 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 62 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा कुमार संगकारा 52 रन बनाए।
पंजाब का पहला विकेट शान मार्श के रूप में पहले ही ओवर में गिर गया। मार्श बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग एक रन था।
पंजाब का दूसरा विकेट 12वें ओवर में कुमार संगकारा के रूप में गिरा। उन्होंने 37 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। युवराज सिंह 20वें ओवर में 20 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
डेक्कन की ओर से आरपी सिंह, हैरिस और रोहित शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किए।
लगभग 4000 फुट की ऊंचाई पर बनाए गए इस स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच खेला गया। इस स्टेडियम की क्षमता 20,000 दर्शकों की है। यह आईपीएल के लिए सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थिति आयोजन स्थल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications