Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप : सायना सेमीफाइनल में हारीं (लीड-1)

दिल्ली के सिरी फोर्ट खेल परिसर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को सायना की हार के साथ ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

पहले गेम में सायना ने चीनी खिलाड़ी को जोरदार टक्कर दी लेकिन वह अपनी हार नहीं टाल सकीं। ली 31 मिनटों तक खिंचे मुकाबले में भारतीय बाला पर पूरी तरह हावी रहीं।

फाइनल मुकाबला ली और जिन लियू के बीच खेला जाएगा। लियू ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हांगकांग की झोऊ मी को 21-15, 21-18 से मात दी।

पुरुषों के फाइनल में विश्व और ओलंपिक चैंपियन लिन डान का मुकाबला गैर वरीयता प्राप्त वांग जेंगमिंग से होगा।

दूसरी वरीयता प्राप्त लिन ने पांचवी वरीयता प्राप्त बूनसेक पोंसाना को 22-20, 21-10 से हराकर और वांग ने छठी वरीयता प्राप्त आल इंग्लैंड ओपेन के फाइनल में प्रवेश करने वाले जापान के केनिची तागो को 21-14,19-21,21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की शीर्ष पांच महिला खिलाड़ियों के इस प्रतियोगिता से बाहर रहने के बावजूद चीन के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+