नई दिल्ली। आज जस्टिस लोढ़ा समिति ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को अगले दो सालों के लिए बैन कर दिया है जिसके बाद आईपीएल की अब तक की सफल टीम कही जाने वाली धोनी की टीम का भविष्य क्या होगा इस पर तलवार लटक गई है।
लेकिन लोढ़ा समिति के इस फैसले के बाद टीम के स्टार खिलाड़ियों जैसे कैप्टन धोनी, विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना और अश्विन जैसे खिलाड़ियों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन हां नये खिलाड़ियों का जरूर भविष्य अधर पर लटक गया है जिसके कारण अब बीसीसीआई के पास ही इन खिलाड़ियों का करियर अटका है क्योंकि स्टार खिलाड़ियों तो अपना एग्रीमेंट ब्रेक करके अलग हो जायेंगे लेकिन नये खिलाड़ियों का क्या होगा?
ऐसे में बीसीसीआई के पास एक ही विकल्प है कि वो इन सारे खिलाड़ियों को बांड मुक्त करके वापस नीलामी का हिस्सा बनाये ताकि खिलाड़ियों का खेल और करियर दोनों सेफ रह पायें।