Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : पांडे के बाद कैलिस और द्रविड़ भी आउट (लीड-5)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। मैच जीतने के लिए उसे अंतिम 10 ओवरों में 128 रन बनाने हैं जबकि उसके सात विकेट अभी शेष हैं।

चैलेंजर्स के लिए पांडे और कालिस ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने शुरुआत में अच्छे हाथ दिखाए लेकिन पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर पांडे दिलहारा फर्नाडों की गेंद पर जहीर खान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 16 रन बनाए।

पांडे के आउट होने के बाद केविन पीटरसन कैलिस का साथ देने मैदान में उतरे। कैलिस भी 14 रन पर चलते बने। उन्हें रयान मैकलारेन ने क्लीन बोल्ड किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए द्रविड तेजी से रन बटोरने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 11 गेंदों पर 16 रन बनाए।

पीटरसन 15 रन पर खेल रहे थे जबकि रॉबिन उथप्पा दो बनाकर मैदान पर थे।

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। मुंबई के लिए अंबाती रायडू ने 46, जे. पी. ड्यूमिनी ने 42 और रयान मैकलारेन ने 40 रनों की पारी खेली।

मुंबई की ओर से सचिन और रयान मैकलारेन ने पारी की शुरुआत की। छठे ओवर में सचिन जैक्स कैलिस का शिकार हुए। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। उनके और मैकलारेन के बीच पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हुई।

सचिन के आउट होने के बाद अंबाती रायडू मैकलारेन का साथ देने आए। तेरहवें ओवर में रायडू आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों पर तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। उन्हें भी कैलिस ने ही आउट किया।

रायडू के आउट होने के बाद किरोन पोलार्ड मैकलारेन का साथ देने मैदान में उतरे। उन्होंने महज सात गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाए और अनिल कुंबले के शिकार हुए। मैकलारेन ने 40 रन बनाए।

इसके बाद ड्यूमिनी ने मोर्चा संभाला और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 19 गेंदों पर तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैच आरंभ होने से 45 मिनट पहले लगभग 3.15 बजे स्टेडियम के प्रवेश द्वार संख्या 12 के करीब एक दीवार के पास विस्फोट हुआ। इस वजह से लगभग एक घंटे की देरी से मैच आरंभ हुआ।

मुंबई की टीम 12 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि चैलेंजर्स की टीम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली डेयर डेविल्स और डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के भी 14-14 अंक हैं लेकिन रन औसत के हिसाब से चैलेंजर्स की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

मुंबई का जहां सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो गया है वहीं रॉयल चैलेंजर्स की टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने का प्रयास करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+