आईपीएल : सुपर किंग्स ने हेडन और धौनी के विकेट गंवाए (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन एक रन बनाकर और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शून्य पर पेवेलियन लौट चुके हैं। चेन्नई ने 2.3 ओवरों में दोनो खिलाड़ियों के विकेट गंवाकर 14 रन बना लिए थे।
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने हेडन को आउट कर सुपर किंग्स पहला झटका दिया। जबकि डिर्क नेन्स को धौनी को चलता किया।
सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सुरेश रैना एक रन पर उनका साथ दे रहे थे।
दोनों टीमों का यह 13वां मुकाबला है। दोनों ही टीमों ने छह-छह मुकाबले जीते हैं जबकि दोनों के हिस्से छह-छह हार दर्ज हैं। दोनों के हिस्से 12-12 अंक हैं।
यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि इसका नजीता उन्हें सेमीफाइनल में पहुंच देगा। चेन्नई के लिए किसी भी अंतर की जीत काफी रहेगी लेकिन दिल्ली को यह मैच भारी अंतर से जीतना होगा।
सुपर किंग्स की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि डेयर डेविल्स की टीम चौथे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications