मैक्सवेल ने ली और प्रीति के बीच किसी प्रकार के 'प्रेम-संबंध' की खबरों को पूरी तरह नकार दिया। मैक्सवेल के मुताबिक इस तरह की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
एक पार्टी के दौरान ली को प्रीति के साथ काफी अंतरंग और सहज स्थिति में देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच प्रेम-संबंध होने की खबरें प्रसारित होने लगी थीं।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा है कि ली और प्रीति लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों के बीच का रिश्ता पूरी तरह पेशेवर है। उसे कुछ और नाम देना पूरी तरह गलत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।