नई दिल्ली। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक श्रीनिवासन के लाडले दामाद गुरूनाथ मयप्पन को आज सट्टेूबाजी का दोषी ठहराते हुए आजीवन क्रिकेट से दूर रहने की सजा दी गई है। गुरूनाथ मयप्पन श्रीनिवासन के केवल दामाद ही नहीं बल्कि अरबों के मालिक भी हैं।
आपको जानकर हैरत होगी कि सट्टेबाज मयप्पन के पास ओवरऑल इंडिया में 25 लगजरी यॉट (नाव) हैं। जहां वो अपनी पत्नी और श्रीनिवासन की बेटी के साथ फुरसत के पल बिताते हैं, लग्जरी लाइफ के शौकीन मयप्पन के पास आलीशान बंग्ला और करोड़ो की गाडि़यां है। इसके अलावा उन्हें फिल्मी हस्तियां भी काफी लुभाती हैं।
दुबई और लंदन उनकी फेवरेट जगह हैं तो वहीं मयप्पन को लग्जरी घड़ियों और ग्रैंड पार्टी का भी शौकीन कहा जाता है। श्रीनिवासन के लिए मयप्पन केवल उनका दामाद ही नहीं बल्कि बेटे से भी अजीज है और इसी कारण वो उनकी अरबों की जयदाद में भी वो हिस्सा रखते हैं।