आईपीएल : राजस्थान के 3 विकेट गिरे (लीड-1)
राजस्थान की ओर से शेन वाटसन 18 और अभिषेक झुनझुनवाला 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान का पहला विकेट तीसरे ओवर में माइकल लंब का गिरा। वह आठ गेंदों में नौ रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद खेलने आए पौनिकर बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। उस समय टीम का कुल योग 17 रन था।
नमन ओझा नौ गेंदों में सात रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हुए। पंकज सिंह की गेंद पर मनीष पांडेय ने उनका कैच लपका।
इस मैच में मिली जीत इसमें से किसी एक टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी जबकि एक का सपना चूर हो जाएगा। राजस्थान की टीम ने 2008 में खिताबी जीत हासिल की थी जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने 2009 का फाइनल खेला था।
दोनों टीमों का यह 13वां मुकाबला है। दोनों ही टीमों ने छह-छह मुकाबले जीते हैं जबकि दोनों के हिस्से छह-छह हार दर्ज हैं। दोनों के हिस्से 12-12 अंक हैं।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम पांचवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications