समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' ने यूनिस के वकील अहमद कय्यूम के हवाले से लिखा है कि यूनिस बोर्ड के फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई में उतरने को लेकर ऊहापोह की स्थिति में हैं। इस संबंध में उनका अंतिम फैसला इस सप्ताहांत आ जाएगा।
कय्यूम ने कहा, "हमारा पक्ष काफी मजबूत है। हमने इस संबंध में सारे दस्तावेज जमा कर लिए हैं। इसके अलावा हम कई अन्य मुद्दों पर विचार कर रहे हैं। इसमें अपील नहीं करना भी शामिल है। यूनिस इस सप्ताहांत जो भी फैसला लेंगे, वह अंतिम होगा।"
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले सात खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया था। प्रतिबंध की मियाद एक वर्ष से लेकर आजीवन तक की है जबकि जुर्माने की राशि 20 से 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।