राष्ट्रमंडल खेल के लिए 75 प्रतिशत कमरों का काम पूरा
दिल्ली विकास प्राधिकारण (डीडीए), हरियाणा सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार जैसे भू-स्वामित्व एजेंसियों के साथ ही दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, शहरी विकास मंत्रालय, दिल्ली जल बोर्ड, बीएसईएस, आईटीडीसी आदि जैसे अन्य हितधारकों ने इस बैठक में भाग लिया।
कुमारी सैलजा ने राष्ट्रमंडल खेल, 2010 के लिए निर्माणाधीन सभी नई होटल परियोजनाओं के साथ ही आईटीडीसी द्वारा संचालित लाइसेंसी अतिथि गृहों, बेड और ब्रेकफास्ट सुविधाओं, वसंतकुंज स्थित डीडीए आवास फ्लैटों की समीक्षा की। कार्यबल की समीक्षा से 8227 कमरों का काम पूरा होने का संकेत मिले जो कुल मिलाकर 10981 निर्धारित कमरे की संख्या का 75 प्रतिशत है। हरियाणा के संदर्भ में होटल परियोजनाओं का निष्पादन उल्लेखनीय पाया गया, क्योंकि निर्धारित कमरे की संख्या की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications