एशियाई बैडमिंटन : श्रीधर, पवार और कश्यप जीते (लीड-1)
बुधवार को सिरी फोर्ट कॉम्पलेक्स में खेले गए एकल स्पर्धा के मुख्य ड्रॉ में भट्ट और मुरगुंडे को निराशाजनक हार मिली। भट्ट को कोरिया के जी हून होंग ने 15-21, 21-13, 6-21 से हराया। भट्ट ने अपने पहले दौर के मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी विकास श्रेष्ठ को 21-14, 21-11 से हराया था।
दूसरी ओर, मुरगुंडे को मलेशिया की जूलिया पेई जियान वोंग ने पहले दौर में 17-21, 12-21 से पराजित किया। इसके अलावा भारत के गुरुसाईदत्त, अजय जयराम और के. नंदगोपाल को एकल वर्ग के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
महिलाओं में अदिति मुतातकर ने सिंगापुर की मिंगतियान फू को 21-11, 17-21, 21-18 से हराकर शानदार शुरुआत की। श्रीधर ने अपने पहले दौर के मुकाबले में कोरिया के यी वूक रो को 16-21, 21-13, 21-8 से हराया।
भारत के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी कश्यप ने हांगकांग के खिलाड़ी विंग की वोंग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और यह मैच 21-14, 21-15 से जीता। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ी 10-10 की बराबरी पर थे लेकिन कश्यप यह गेम जीतने में सफल रहे।
पवार ने कंबोडिया के शोफरार्न नाउन को 21-3, 21-6 से पराजित किया। अगले दौर में उनका सामना विश्व एवं ओलंपिक चैम्पियन लिन डान से होगा। डान ने थाईलैंड के सुपैनयु अविहिंगशानोन को 21-11, 21-14 से हराया।
इस प्रतियोगिता के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत ने पहले दौर में आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। तौफीक ने नेपाल के इंद्र मेहता को 21-6, 21-9 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications