आईपीएल : मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे (लीड-2)
मुंबई इंडियंस की ओर से सचिन तेंदुलकर 46 और किरन पोलार्ड 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई की शुरुआत खराब रही और पहले चार ओवरों में ही उसने तीन विकेट गंवा दिए। मुंबई का पहला विकेट दूसरे ओवर में जयसूर्या के रूप में गिरा। वह केवल एक रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग 12 रन था। दूसरे ही ओवर में और इसी कुल योग पर अंबाती रायडू बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।
सौरभ तिवारी नौ गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हुए। जीन पाल डुमिनी 13वें ओवर में 31 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उन्होंने 32 गेंदों में चार चौके लगाए।
मुंबई इंडियंस ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें सात में उसे जीत मिली है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में वह 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैच खेले हैं जिसमें छह में उसे जीत मिली है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में वह 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications