खतरे में पड़ी कोहली की बादशाहत, टेस्ट रैंकिंग में बेहद करीब पहुंचा ये बल्लेबाज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली माैजूदा समय में टेस्ट रैंकिंग के नंबर वन बल्लेबाज हैं लेकिन अब उनकी कुर्सी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। कारण बनने वाले हैं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन। कोहली को टेस्ट रैंकिंग में पछाड़ने के लिए विलियमसन पूरी तरह है तैयार हो चुके हैं। 28 वर्षीय विलियमसन माैजूदा समय में 915 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं वहीं कोहली के इस वक्त 922 अंक हैं। यानी वो विराट से सिर्फ सात अंक पीछे हैं।
दोहरा शतक लगाने से हुआ फायदा
बांग्लादेश के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में विलियमसन ने नाबाद 200 रनों की पारी खेली। उन्हें इस पारी के साथ 18 अंकों का फायदा हुआ था। जिसके बाद उनके 915 अंक हो गए हैं। अगर केन बांग्लादेश के खिलाफ बचे दो टेस्ट मैचों में अच्छा खेल जाते हैं तो वो कोहली को पीछे छोड़ देंगे। वहीं विराट को फिलहाल पांच महीने तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेलना है। ऐसे में कोहली अपनी टेस्ट रैंकिंग की नंबर वन कुर्सी गंवा सकते हैं।
बता दें कि आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में हैमिल्टन टेस्ट में शतक जड़ने वाले ओपनर टाॅम लाथम एक स्थान के उछाल के साथ अपने करियर बेस्ट 11वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं उनके साथी जीत रावल पांच स्थान के फायदे के साथ 33वें नंबर पर पहुंचे हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दो स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि टिम साउदी नौवें नंबर पर बरकरार हैं। हैमिल्टन टेस्ट में पांच विकेट हॉल लेने वाले कीवी गेंदबाज नील वेगनर तीन स्थानों के फायदे के साथ 11वें नंबर पर पहुंचे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

