IPL 2022 में नई टीमों के लिए हो जाइए रेडी, सामने आई नीलामी की तारीख
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग की दो नई टीमों के लिए बोली 17 अक्टूबर को होगी। दिलचस्प बात यह है कि टीमों के लिए बोली लगाने के संबंध में पूछताछ के लिए अंतिम तारीख 21 सितंबर है, जबकि 5 अक्टूबर तक बोलियां चुनी जा सकती हैं।
एएनआई से बात करते हुए, घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। सूत्र ने कहा, "बोली 17 अक्टूबर को होनी है, जबकि इसके बारे में पूछताछ 21 सितंबर तक की जा सकती है।"
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त को 2022 से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ये बोलियां टेंडर प्रक्रिया के जरिये आमंत्रित की थीं।
बीसीसीआई ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा था, बोलियों के प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन को नियंत्रित करने वाले विस्तृत नियम और शर्तें जिनमें योग्यता आवश्यकताओं, बोलियों को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, प्रस्तावित नई टीमों के अधिकारों और दायित्व आदि शामिल हैं, वे इनविटेशन टू टेंडर ("आईटीटी") में निहित हैं, जो 10,00,000 रुपये (केवल दस लाख रुपये) की नॉन रिफंडेबल फीस (जिसमें जीएसटी अलग लगेगा) के जरिए उपलब्ध है।"
आईटीटी 5 अक्टूबर तक खरीदने के लिए उपलब्ध है। इच्छुक पार्टियों से आईटीटी खरीदने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए [email protected] पर एक ईमेल भेजने का अनुरोध किया गया है।
आईटीटी से अनुरोध करने वाले ईमेल में सब्जेक्ट लाइन यह है-" दो प्रस्तावित नई आईपीएल टीमों को चलाने के अधिकार के लिए आईटीटी।" बोली जमा करने के इच्छुक किसी भी इच्छुक पार्टी को आईटीटी खरीदना आवश्यक है।
हालांकि, आईटीटी में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले और उसमें निर्धारित अन्य नियमों और शर्तों के अधीन जो फिट बैठेंगे वही बोली लगाने के लिए योग्य होंगे। यह स्पष्ट किया जाता है कि केवल इस आईटीटी को खरीदने से कोई व्यक्ति बोली लगाने का हकदार नहीं हो जाता है। बीसीसीआई बिना कोई कारण बताए किसी भी स्तर पर बोली प्रक्रिया को रद्द या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
