Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेक बाउंस होने पर मुश्किल में फंसे तेज गेंदबाद मुनाफ पटेल

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल की मुश्किलें बढ़ गई है। चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने उन्हें समन जारी कर दिया है। दिल्ली की एक अदालत ने एक चेक बाउंस के मामले में मुनाफ पटेल को नोटिस भेजा है।

जानकारी के मुताबिक निवासी सुनील कुमार अग्रवाल ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने कंपनी के डायरेक्टर मुनाफ पटेल को समन जारी किया। मुनाफ पटेल 2011 विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्यों में से एक है।

शिकायत दर्ज करवाने वाले सुनील अग्रवाल ने कि फर्म की ओर से उन्हें पिछले महीने 25.50 लाख का चेक दिया था, लेकिन वो चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत पर फर्म ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली।

चुकाना पड़ेगा हर्जाना

इस शिकायत के बाद पटेल और फर्म के सात अन्य अरोपियों को एक नवंबर या इससे पहले उपस्थित होना होगा। चेक बाउंस होने पर उन्हें जुर्माना चुकाना होगा। मुनाफ और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 138 के तहत मुकदमा दायर किया गया है।

2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा

कोर्ट ने फर्म के सभी डायरेक्टर को समन जारी कर दिया है। आपको बता दें कि निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी 2012 में बनाई गई थी, जिसमें फरवरी 2014 को मुनाफ पटेल को डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया था। मुनाफ पटेल 2011 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रहे हैं। लेकिन चोटों और अनियमितता की वजह से उनका क्रिकेट करियर काफी प्रभावित रहा। मुनाफ पटेल ने तीन सीजन के बाद आईपीएल में वापसी की। उन्होंने गुजरात लायंस की ओर से आईपीएल में हिस्सा लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+