पहले ही दौर में सानिया विम्बलडन एकल से बाहर
लंदन। शादी के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेलने के लिए कोर्ट में उतरीं सानिया मिर्जा विम्बलडन में महिलाओं के एकल वर्ग से पहले ही दौर में बाहर हो गई हैं। विश्व में 111वीं रैंकिंग पर चल रहीं सानिया को जर्मनी की एंगेलिके केरबेर ने सोमवार को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से पराजित कर दिया।
देश की वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सानिया चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली सानिया यहां लय में बिल्कुल नहीं दिखीं। उनकी तैयारी किस कदर कम थी इसकी झलक यहां देखने को मिली। पहले सेट में सानिया ने कुछ टक्कर देने का प्रयास किया, लेकिन 4-6 से पिछड़ गईं। दूसरे सेट में जर्मन खिलाड़ी ने उन्हें पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और सेट 6-1 से अपने नाम किया। सानिया अब युगल मुकाबले में चुनौती पेश करेंगी।
वीनस और क्लाइस्टर्स का शानदार आगाज
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स और बेल्जिय की दिग्गज किम क्लाइस्टर्स विम्बलडन में महिलाओं के एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। वीनस ने रोसाना डी लोस रियोस को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।
चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया की जेलेना जांकोविक ने ब्रिटेन की लॉरा रॉबसन को 6-3, 7-6 (7-5) से पराजित किया। रूस की वीरा दुशेविना ने इटली की स्टार खिलाड़ी फ्रांसेस्का शियावोने को 0-7, 7-5, 6-1 से मात दी। फ्रांसेस्का फ्रेंच ओपन विजेता हैं।
बेल्जिसम की क्लाइस्टर्स ने भी जीत के साथ आगाज किया। वर्ष 2006 के बाद पहली बार इस ग्रैंड स्लैम में शिरकत कर रहीं क्लाइस्टर्स ने इटली की मारिया येलेना कैमरीन को 6-0, 6-3 से हरकार बाहर का रास्ता दिखा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications