पिछले तीन साल से कोहली ने इस चीज को हाथ नहीं लगाया है
मुंबई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से फिटनेस का राज बताते हुए बड़ा राज खोला है। विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर किस कदर संजीदा हैं इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले तीन साल से उन्होंने अपना पसंदीदा बटर चिकन नहीं खाया है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने मैच से पहले कोहली ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपनी फिटनेस के बारे में खुलकर बात की, कैसे वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिटनेस वर्कआउट के बारे में भी खुलासा किया। कोहली ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन सालों में एक बार भी बटर चिकन नहीं खाया है, यही नहीं उन्होंने दाल मखानी को भी तीन साल से हाथ नहीं लगाया। कोहली ने कहा कि मुझे पता है कि मेरे लिए क्या ज्यादा अहमियत रखता है।
फास्ट फूड के शौकीन थे कोहली
इस वर्ष के जनवरी माह में कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बताया कि कैसे विराट कोहली को बटर चिकन काफी पसंद था, उन्हें चिनक रोल्स फास्ट फूट काफी काफी पसंद था लेकिन उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी फिटनेस के लिए यह सबकुछ छोड़ दिया। राजकुमार ने बताया कि एक बार कोहली ने मुझसे कहा था कि अगर मैं बतौर कप्तान अलग छाप नहीं छोड़ता हूं तो ऐसा कौन करेगा। लेकिन अब जब दुनिया उन्हें अजूबे के तौर पर देखती है तो मैं उनके पीछे के बचपन को जानता हूं कि कैसे उन्होंने खुद को संयमित किया है, अब उनकी डाइट में बटर चिकन, रोल सहित तमाम फास्ट फूड नहीं है।
इसे भी पढ़ें- मिस्टर 'चीकू' क्या आपने देखी है 'पीकू' की ये क्यूट तस्वीरें?
पैकेज्ड जूस कभी नहीं पीते
राजकुमार ने बताया कि अब विराट कोहली खुद की डाइट पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं, जब वह मेरे घर भी आते हैं तो भी इसका खयाल रखते हैं, वह कभी भी पैकेज्ड जूस नहीं पीते हैं, या तो आप उन्हें ताजा जूस दीजिए वरना ना ही दीजिए, वह अपनी कार्बोहाइड्रेट्स पर इस तरह से ध्यान रखते हैं जैसे वह कभी भी छुट्टी पर नहीं हैं, वह सातों दिन इसका खयाल रखते हैं। कोहली बताते हैं कि जब वह घर पर होते हैं तो वह चोरी से राजमा चावल खाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
