Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL आया कोरोना की चपेट में, क्या भारत में हो पाएगा T-20 विश्व कप?

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : हर किसी के मन में अब यही सवाल है कि आईपीएल कोरोना की चपेट में आकर स्थगित तो हो गया, लेकिन क्या अब आईसीसी टी20 विश्व कप भी आगे बढ़ेगा जो इस साल भारत में ही खेला जाना है? सवाल लाजमी भी है क्योंकि माैजूदा समय भारत कोरोना की दूसरी लहर में बुरी तरह से उलझा हुआ है। हर दिन करीब 4 लाख नए कोरोना के मरीज दर्ज हो रहे हैं तो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने केंद्र सरकार के हाथ पांव फूला दिए है। लेकिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही है जिससे उम्मीद है कि बढ़ते मामलों पर कुछ महीनों बाद नियंत्रण पा लिया जाएगा।

क्या भारत में हो पाएगा T-20 विश्व कप?

क्या भारत में हो पाएगा T-20 विश्व कप?

वहीं बात करें कि क्या विश्व कप हो पाएगा तो इसका जवाब जुलाई महीने के बाद ही पक्के ताैर पर मिलने की संभावना है। इसका कारण है कि टूर्नामेंट अक्तूबर से नवंबर के बीच होना है। यानी कि अभी भी 4 महीने का समय बचा है। अगर जुलाई के अंतिम महीने तक कोरोना पर कंट्रोल पा लिया जाता है तथा विदेशी हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध नहीं लगता है तो फिर बीसीसीआई टूर्नामेंट करवाने की तैयारियां कर सकता है।

आईसीसी भी मामले पर नजर रखे हुए है। वहीं बीसीसीआई ने साफ किया है कि जैसे स्थिति में सुधार दिखता है तो कार्यक्रम उसी योजना के अनुसार होगा जो पहले से तैयार की गई है। बीसीसीआई ने 9 जगहों पर टूर्नामेंट करवाने की तैयारी की है।

अगर भारत में स्थिति नहीं सुधरी तो फिर...

अगर भारत में स्थिति नहीं सुधरी तो फिर...

एक सवाल और...अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो फिर कैसे संभव होगा कि टूर्नामेंट भारत में ही होगा? लेकिन इसके लिए बीसीसीआई के पास विकल्प है। बीसीसीआई चाहे तो यूएई में इसे करवाने की हामी भर सकता है। वहीं आईसीसी के पास भी यूएई से अधिक बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आईपीएल का सीजन-13 भी यहां सफलतापूर्वक करवाया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने सीजन-14 अपने घर में ही करवाने की जिद्द रखी थी, जिसका परिणाम यह रहा कि सीजन के 29 मैच ही हो सके। कोरोना ने इस वक्त भारत को ही सबसे ज्यादा प्रभावित करने का काम किया है।

'बहुत दवाब है, मैं क्रिकेट नहीं खेलना चाहता', जब मां के सामने रोते थे पुजारा

BCCI के सामने हैं चुनाैतियां

BCCI के सामने हैं चुनाैतियां

अब बीसीसीआई के सामने बड़ी चुनाैतियां आ चुकी हैं। इसी साल में अगर उन्हें आईपीएल के बचे 31 मैच करवाने हैं तो फिर ऐसा समय निकालना होगा जिससे विदेशी खिलाड़ियों को भी उपस्थित होने में मुश्किल ना हो। हालांकि कई विदेशी खिलाड़ी भारत में कोरोना का प्रकोप देखकर घबरा भी गए हैं, जिस कारण कुछ खिलाड़ी आईपीएल स्थगित होने से पहले ही घर लाैट गए थे। अब फिर से इन खिलाड़ियों में विश्वास भर पाना आसान नहीं रहेगा। वहीं अगर टी20 विश्व कप से पहले बीसीसीआई आईपीएल के मैच करवाने की सोचता भी है तो उससे पहले देखना यह है कि तब कोरोना की स्थिति क्या रहती है।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 14:24 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+