INDvAUS: धोनी-जडेजी की जुगलबंदी ने किया कमाल, हरभजन के रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का नागपुर वनडे एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी के लिए गोल्डन डक देने वाला साबित हुआ तो रविंद्र जडेजा के लिए यह रिकॉर्ड का डबल पूरा करने वाला साबित रहा। लेकिन इस मैच में एक और शानदार रिकॉर्ड बना जिसको जडेजा और धोनी की जुगलबंदी ने मिलकर कायम किया है। इन धोनी खिलाड़ियों के यह मौका तब आया जब कंगारू बल्लेबाज शॉन मार्श बैटिंग कर रहे थे।
मार्श तब केवल 16 के व्यक्तिगत स्कोर पर थे कि उनको जडेजा ने धोनी के हाथों कैच आउट करवा दिया। यह इस मैच में ना केवल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट साबित हुआ बल्कि धोनी के लिए भी एक बढ़िया रिकॉर्ड बनाने वाला भी साबित हुआ। जडेजा की गेंद पर इस कैच को पकड़ते ही धोनी ने उनकी गेंद पर 27वां विकेट आउट किया था। यानी की धोनी ने जडेजा की गेंद पर अब तक 27 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में भूमिका तैयार की है। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज की गेंद पर धोनी द्वारा आउट किए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं।
बता दें हरभजन सिंह की गेंद पर भी धोनी ने 27 ही विकेट आउट कराने में निर्णायक भूमिका निभाई है। इस तरह अब जडेजा और हरभजन सिंह दोनों की गेंद पर धोनी 27-27 विकेट आउट कर चुके हैं। गौरतलब है कि बतौर बल्लेबाज धोनी के लिए यह मैच याद ना रखने लायक रहा है। वे भारतीय पारी में जब बल्लेबाजी करने आए तो उनको पहली ही गेंद पर एडम जांपा का शिकार होना पड़ा। जिस कारण वे 9 साल बाद एक बार फिर से गोल्डन डक के जाल में फंस गए। धोनी के अलावा रोहित शर्मा भी इस मैच में जीरो रन पर आउट हुए थे। वहीं कप्तान विराट कोहली ने शानदार 40वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर भारत को 250 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
