Pics:सचिन-रोहित-रहाणे ने लगाया पेड़, कहा पर्यावरण बचाओ
मुंबई। विश्वपर्यावरण दिवस के मौके पर क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, स्टार प्लेयर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने पेड़ लगाकर दुनिया को पर्यावरण बचाने का मैसेज दिया। सचिन, रोहित, रहाणे की तारीफ करते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह युवाओं और बच्चों का नया और सुंदर संदेश देगा। मुझे खुशी है कि क्रिकेट के यह सितारे सरकार की ओर से चलाई जा रही पर्यावरण की मुहिम से जुड़े हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस: कोहली और सुशील कुमार ने लगाये पेड़..कहा देश बचाओ
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर हरे रंग की शर्ट पहनें नजर आयें, उन्हें देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। सचिन ने अपने पहनावे से भी लोगों को हरियाली बचाने का संदेश दिया। इस सुंदर इवेंट की तस्वीर रहाणे ने अपने ऑफिशियल फेसबुक वॉल पर पोस्ट भी की है। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं युवाओं से अपील करूंगा कि वे इस मुहिम में समर्थन दें क्योंकि देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम युवाओं की है।
आईये आप भी देखिये नीचे की स्लाइडों में खूबसूरत तस्वीरें...

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने लगाया पेड़ और कहा पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ।

अजिंक्य रहाणे
रहाणे ने मिट्टी खोदी तब जाकर सचिन ने लगाया पेड़।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने पेड़ को पानी से सिंचा।

सचिन, रोहित, रहाणे ने लगाया पेड़
सचिन, रोहित, रहाणे ने लगाया पेड़, कहा पर्यावरण बचाओ।

सचिन, रोहित, रहाणे
सचिन, रोहित, रहाणे की तारीफ करते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह युवाओं और बच्चों का नया और सुंदर संदेश देगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications