For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सोशल मीडिया पर फॉओ किए जाने वाले विश्व के टॉप-10 स्पोर्ट्स में पहली क्रिकेट लीग बनी IPL

नई दिल्ली: बीसीसीआई के नीति-नियंताओं के दिमाग में जब आईपीएल का खाका तैयार हो रहा था तो इसके पीछे तो बातें मुख्य थी- एक तो देश में गैर आधिकारिक लीग- इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) की शुरुआत हो चुकी थी जिसमें कई देशों के क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया था लेकिन बाद में बीसीसीआई ने उन सब खिलाड़ियों को बैन कर दिया था जिन्होंने इस लीग में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं, इस लीग को बागी लीग करार दिया गया और कपिल देव जैसे लोगों को इससे जुड़ने का खामियाजा भी भुगतना भी पड़ा। आईपीएल के पीछे दूसरी वजह थी 2007 टी 20 विश्व कप में भारत की सफलता।

जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 2007 टी 20 विश्व कप में भारत की सफलता के बाद शुरुआत की, तो इसके भविष्य को लेकर चारों ओर आशंकाएं थी। ये वो दौर था जब क्रिकेट ने ऐसा प्रयोग पहले कभी नहीं देखा था और इस प्रकार संदेह होना वाजिब भी था। लेकिन आज आईपीएल के अनेकों सीजन हो चुके हैं और यह दुनिया में टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है। इसके साथ ही आईपीएल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लीगों में से एक बन गया है। यह दुनिया में अभी तक की सबसे अच्छी और सबसे अमीर क्रिकेट लीग है।

हाल के एक अध्ययन से पता चला है कि भारत का यह प्रमुख टी 20 टूर्नामेंट कितना लोकप्रिय है। केपीएमजी फुटबॉल बेंचमार्क ने हाल ही में दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले टूर्नामेंटों का पता लगाने के लिए एक अध्ययन किया।

उन्होंने प्रत्येक टूर्नामेंट के कुल फॉलोअर्स को उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब चैनलों पर गिना। फुटबॉल टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली खेल प्रतियोगिता है जिसमें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा 141 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बास्केटबॉल प्रतियोगिता एनबीए दूसरे स्थान पर है उसके 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। NBA के 119 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इंग्लैंड का इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL), स्पेन का ला लिगा और फीफा विश्व कप शीर्ष पांच में शामिल हैं। जबकि EPL के 95 मिलियन फॉलोअर्स हैं, La Liga और FIFA World Cup के क्रमशः 87 और 68 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आईपीएल की बात करें तो यह नौवें स्थान पर है और सूची के शीर्ष दस में शामिल होने वाला एकमात्र क्रिकेट लीग है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप भी सूची में है और 48 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आठवें स्थान पर है। दूसरी ओर, आईपीएल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 31 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अगले साल के आईपीएल के लिए नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। यह पहली बार होगा जब कोलकाता नीलामी की मेजबानी करेगा।

Story first published: Sunday, October 20, 2019, 12:12 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+