oi-Kamal
हैदराबाद: रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल-11 का मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाज़ी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को वॉटसन के रूप में शुरुआती झटका लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद फ़ाफ डूप्लेसिस भी आउट हो गए। उसके बाद अम्बाती रायडू ने आते ही रनों की रफ़्तार बढ़ाई और अबतक लय में नज़र नहीं आ रहे सुरेश रैना ने भी अपने हाथ खोलने शुरू किए। अम्बाती ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 37 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। CSK ने 182-3 का स्कोर खड़ा किया। लेकिन हैदराबाद की पारी में कर्ण शर्मा ने फिल्डिंग का एक ऐसा उदाहरण पेश किया जो केवल सुपरमैन ही कर सकता था।
कर्ण शर्मा बन गये सुपरमैन
हैदराबाद की इनिंग के चौथे ओवर में शार्दुल ठाकुर बॉलिंग कर रहे थे। शार्दुल की गेंद को केन विलियमसन ने उछाल कर शॉट खेला जो थर्ड मैन की तरफ गया। कर्ण शर्मा वहां एकदम तैयार खड़े थे औऱ उन्होंने जो किया वो केवल सुपरमैन ही कर सकता था।
बॉल को बाउंड्री की दूसरी तरफ पहुंचा चुके थे कर्ण शर्मा
बॉल जैसे ही करीब आई और कर्ण शर्मा उड़ गये और बाउंड्री पार जाने से गेंद को बचा लिया। बॉल को वो बाउंड्री की दूसरी तरफ पहुंचा चुके थे औऱ छक्का बचाने में कामयाब रहे।
अम्बाती रायडू ने आते ही बढ़ाई रनों की रफ़्तार
अम्बाती ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 37 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। CSK ने 182-3 का स्कोर खड़ा किया। केन विलियमसन 51 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए लेकिन SRH मैच हार गई।
जीत के लिए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। रिकी भुई पहले ही ओवर में 0 पर चाहर का शिकार हो गए। उसके बाद मनीष पांडे भी चाहर का शिकार बने। एक छोर पर टिके कप्तान केन विलियमसन को साथ मिला शाकिब अल हसन का। शाकिब ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए और कर्ण शर्मा का शिकार बने। हालांकि विलियमसन टीम को जीत के करीब ले जाकर खुद आउट हो गए।
ये भी पढ़ें: धोनी ने ब्रावो को दिया 'गुरूमंत्र', आखिरी गेंद पर CSK ने SRH के हाथों से छीनी जीत
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, April 23, 2018, 10:31 [IST]
Other articles published on
Apr 23, 2018