IPL 9: नाइट राइडर्स ने किया डेयरडेविल्स का शिकार

By Ajay Mohan

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयेरडेविल्स को मात्र 98 रन पर ऑल आउट कर दिया। दिल्ली की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। मात्र चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाये। वो भी 17 के ऊपर किसी का स्कोर नहीं गया। इसी के परिणामस्वरूप केकेआर ने दिल्ली को 9 विकेट से हरा दिया।

पढ़ें- आईपीएल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीत कर डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। न्योता था दिल्ली को ध्वस्त करने का।

डेयरडेविल्स को 98 रनों पर समेटने के बाद नाइटराइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज रॉबिन उत्थप्पा और कप्तान गौतम गंभीर उतरे। दोनों की शुरुआती पारी बेहद सधी हुई है, क्योंकि केकेआर का मकसद अच्छे रनरेट से जीतने का है। उत्थप्पा ने 33 गेंदों पर 35 रन बनाये। उन्होंने 7 चौके जड़े।

मनीष पांडे ने आकर दूसरा छोर उस वक्त संभाला, जब गंभीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। गंभीर ने 41 गेंदों पर 38 रन ठोके, जबकि मनीष पांडे ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाये। इसी के साथ केकेआर ने 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

कैसे ढहा दिल्ली का किला

दिल्ली की टीम से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 9 रन पर चलते बने। वहीं क्यू डी कॉक 17 रन बना सके। एस अय्यर 0 पर, केके नायर 3 रन पर आउट हो गये। विकेटों के गिरने का सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं थमा।

एसवी सैमसन 15, पी नेगी 11 पर चलते बने। वेस्टइंडीज को विश्वकप जिताने वाले सीअर ब्राथवेट से उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी 6 रन पर पवेलियन लौट गये। वहीं आशीष मिश्रा 3 रन पर और जहीर खान 4 रन पर चलते बने। इसी के साथ पूरी टीम 98 पर सिमट गई।

केकेआर की ओर से एडी रसल और ब्रेड होज ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं हेस्टिंग्स और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट झटके।

Story first published: Sunday, April 10, 2016, 22:03 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+