INDvsWI, 3rd T20 Preview: विंडीज का सफाया करने उतरेगी टीम इंडिया, बेंच स्ट्रेंथ पर होगा फोकस
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत यह सीरीज अपने नाम पहले ही कर चुका है जबकि विंडीज क्लीन स्वीप को टालने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतने चाहेगा। टी20 सीरीज में विंडीज के प्रदर्शन की बात करें तो विंडीज का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और कुलदीप यादव को आराम दिया है। जबकि चर्चा है कि सिद्धार्थ कौल और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिल सकती है।
वहीं शिखर धवन, केएल राहुल और ऋषभ पंत विंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 में अपने खाते में और रन जोड़ना चाहेंगे।दिनेश कार्तिक ने पहले टी20 में मैच जिताने वाली पारी खेली थी।
गेंदबाजी के बारे में बात करें तो कुलदीप की गैरमौजूदगी में युजवेंद्र के कंधों पर जिम्मेदारी होगी। साथ ही क्रुणाल पांड्या के पास मौका होगी वह अपने डेब्यू सीरीज में अच्छी छवि छोड़ पाएं।
विंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट का कहना है कि खिलाड़ियों होने बावजूद हम उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाए। हमारी कोशिश होगी कि हम आखिरी मैच जीतकर क्लीन स्वीप को टाला जाए।
किरेन पोलार्ड, डैरेन ब्रावो और डेनेश रामदिन जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन भी शानदार नहीं रहे। शिमोन हेटमेयर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।
वहीं, गेंदबाजों में ओशैन थॉमस ने अपनी गति और विकेट लेने की क्षमता के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें साथी गेंदबाजों का साथ नहीं मिल पाया।
तीसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल।
विंडीज: कार्लोस ब्रैथवाइट, डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमीर, शाई होप, ओबेडे मैककोय, किमो पॉल, कोरी पियरे, कियरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, देनेश रामदीन, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
