दूसरे टेस्ट का स्कोर
कप्तान धोनी को गेंदबाज़ों से उम्मीद है
डेल स्टेन की धमाकेदार गेंदबाज़ी के कारण टेस्ट सिरीज़ बराबर करने की भारत की कोशिश को तगड़ा झटका लगा है.
डरबन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल जब ख़राब रोशनी के कारण रोका गया, उस समय भारत का स्कोर था छह विकेट पर 183 रन.
डरबन टेस्ट का स्कोर
टॉस जीतकर दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान ग्रैम स्मिथ ने भारत को बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.
पहले दिन डेल स्टेन ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की और 36 रन देकर चार विकेट लिए जबकि टोटोबे ने दो विकेट चटकाए.
ख़राब रोशनी के कारण चायकाल के बाद सिर्फ़ 16 मिनट का ही खेल हो सका और मैच रोकना पड़ा.
दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट मैच हार चुकी भारतीय टीम डरबन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जीतकर सिरीज़ बराबर करने की कोशिश कर रही है.
डरबन मैच में भारत की नंबर वन रैंकिंग तो दाँव पर नहीं लगी है पर भारत जीतकर अपनी प्रतिष्ठा ज़रूर बचाना चाहेगा.
पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को एक पारी और 25 रनों से करारी शिकस्त दी थी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
