हेराथ ने पहले ही टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट को अलविदा करने के पीछे के कारणों का खुलासा किया
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज रंगना हेराथ ने इंग्लैंड के साथ जारी मौजूदा सीरीज के पहले ही मैच के बाद सन्यास लेने की घोषणा करके कई लोगों को चौका दिया था। इससे पहले सबको उम्मीद थी हेराथ तीन मैचों की सीरीज के सारे मैच खेलकर सन्यास की घोषणा कर देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और यह दिग्गज खिलाड़ी गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले ही मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कह गया।
इस बारे में बात करते हुए हेराथ ने बताया कि उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय था। हेराथ ने इसी मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब उन्होंने इसी मैदान से क्रिकेट को अलविदा कहा। इस दौरान हेराथ ने माना कि हर चीज का सही समय होता है और मेरे लिए फैसला लेने का यही सही समय था। इस स्टेडियम से उनकी यादें भी अच्छी जुड़ी हुई हैं।
हालांकि हेराथ की यह विदाई श्रीलंका की हार के कारण फीकी रही। श्रीलंका को इस मैच में इंग्लैंड के हाथों 211 रन से हार का सामना करना पड़ा। हेराथ ने मैच के बाद कहा, 'हारना, कभी भी अच्छा परिणाम नहीं होता लेकिन यह खेल का एक हिस्सा है। हम अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते थे। उम्मीद है कि खिलाड़ी दूसरे और तीसरे मैच में मजबूती से वापसी करेंगे।'
हेराथ ने अपने टेस्ट करियर में श्रीलंका के लिए 93 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने कुल 433 विकेट अपने नाम किए। यह किसी भी बायें हाथ के स्पिनर के लिए एक रिकॉर्ड है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
