IPL Highlights- सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए नेहरा, मुंबई की जीत पर बुमराह बने मैन ऑफ द मैच
मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भरपूर दम लगाया लेकिन जीत से चूक गई। 13वें ओवर तक 105 रनों पर कुल एक विकेट गंवाने वाली सनराइजर्स के अगले सात विकेट महज 53 रनों के अंदर गिर गए और उसका स्कोर 158 पर अटक गया।
हैदराबाद की ओर से डेनिड वार्नर (49) और शिखर धवन (48) ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। लेकिन अर्धशतक जड़ने से पहले ही वार्नर आउट हो गए।
एक नजर में पढ़िए मैच की हाईलाइट्स:
- बतौर ओपनर डेविड वार्नर और शिखर धवन के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई।
- क्रुणाल पांड्या ने एक बार धवन का कैच छोड़ा जब वह 21 रन के निजी स्कर पर खेल रहे थे। मामला काफी करीबी था जिसमें थर्ड अंपायर ने धवन के पक्ष में फैसला दिया।
- हरभजन सिंह ने वानखेड़े स्टेडियम में अपना 50वां आईपीएल विकेट लिया। उनका 50वां शिकार डेविड वार्नर बने।
- वार्नर ने 34 गेदों पर 49 रन बनाए।
- आईपीएल में हरभजन सिंह ने वार्नर को तीन बार आउट किया है।
- शिखर धवन ने 43 गेदों का सामना करके 48 रन बनाए।
- ओपनिंग मैच में RCB के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले युवराज सिंह का बल्ला इस बार नहीं चला और वह 5 रन बनकर पवेलियन लौट गए।
- ऑलराउंडर बेन कटिंग ने 20 रन बनाए और चार चौके जड़े। वह जसप्रीस बुमराह की गेंद पर आउट हो गए।
- हैदराबाद का स्कोर 20 ओवर के बाद 158/8 रहा।
- मुंबई इंडियंस ने 8 गेंदें शेष रहते मैच जीत लिया।
- मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह पहली बार आईपीएल में मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने मैच में चार ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट लिए।
- सनराइजर्स के लिए आशीष नेहरा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट लिया।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
